कर्रापुर में मारपीट का मामला: भाजपा पार्षद के परिजनों पर बुजुर्गों से मारपीट का आरोप, CCTV वीडियो वायरल !



सागर। जिले के कर्रापुर क्षेत्र में कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा पार्षद सौरभ उर्फ सन्नी जैन और उनके परिजनों पर बुजुर्गों के साथ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इसकी जांच पुलिस कर रही है।

पीड़ित महेंद्र जैन ने आरोप लगाया कि वार्ड क्रमांक-10 के भाजपा पार्षद सौरभ उर्फ सन्नी जैन और उनके परिवार के लोगों से पहले विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों के चलते उन्होंने कर्रापुर चौकी प्रभारी को लिखित आवेदन भी दिया था। आरोप है कि आवेदन देने के बाद जैसे ही वे चौकी से बाहर निकले, तभी 7 से 8 लोगों ने रमेश जैन और प्रेमलता जैन पर रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सागर के तिली अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में भी कथित तौर पर कई लोग लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पूरे कर्रापुर क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है और लोग निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज की है, लेकिन जिन लोगों को वे मुख्य आरोपी बता रहे हैं, उनके नाम अब तक शामिल नहीं किए गए। इसे लेकर पीड़ित परिवार में नाराजगी है।


वहीं, कर्रापुर चौकी प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नोट — समाचार में लगाए गए आरोप पीड़ित पक्ष के बयानों पर आधारित हैं। वायरल सीसीटीवी वीडियो की प्रामाणिकता और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के अधीन है। 

ब्यूरो रिपोर्ट "द प्राइम एक्सप्रेस"
संवाददाता — अर्पित सेन 
7806077338

Post a Comment

Previous Post Next Post