सागर। गोपालगंज थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2003 में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था, जबकि उसके खिलाफ मूल मामला वर्ष 1989 का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार 11 अगस्त 2026 को मकरोनिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान संजय सिंह, निवासी गौरनगर, वर्तमान निवासी शांतिविहार कॉलोनी, रजाखेड़ी मकरोनिया के रूप में हुई है। उसके खिलाफ वर्ष 1989 में धारदार हथियार से चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी से संबंधित अपराध दर्ज किया गया था। न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान आरोपी के विरुद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।
स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि संजय सिंह रजाखेड़ी स्थित शांतिविहार कॉलोनी के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे दोपहर करीब 1:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा और पुलिस टीम ने की। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट - 'द प्राइम एक्सप्रेस'
संवाददाता - अर्पित सेन
7806077338

Post a Comment